Homeझारखंडझारखंड में ठंड की स्पीड में लगातार हो रहा उतार-चढ़ाव, कुछ दिन...

झारखंड में ठंड की स्पीड में लगातार हो रहा उतार-चढ़ाव, कुछ दिन इसी तरह का मौसम..

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Weather: झारखंड में ठंड (Cold in Jharkhand) की स्पीड में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि रांची के न्यूनतम तापमान में मंगलवार को 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी।

सोमवार को रांची का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री था, जो मंगलवार को घट कर 11.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं, कांके के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट आयी है। सोमवार को यहां का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री था, जबकि मंगलवार को 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में फिलहाल अगले कुछ दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कुछ अधिक ही रहेगा। इस स्थिति में राज्य के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 25 तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेसि के आसपास रहने की संभावना है।

न्यू ईयर का पहला दिन रहेगा खुशनुमा

मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center) के अनुसार, झारखंड के लगभग सभी जिलों के मौसम का मिजाज अगले पांच दिनों तक खुशनुमा रहने की उम्मीद है। सुबह में धुंध व दिन में आसमान साफ रहेगा।

एक जनवरी 2024 को मौसम खुशनुमा रहेगा। हालांकि, दो जनवरी की शाम से मौसम में बदलाव के संकेत हैं, तीन जनवरी से झारखंड के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...