Latest Newsझारखंडनक्सलियों ने 5-5 किलो के लगाए थे 3 IED, ऐन वक्त पर...

नक्सलियों ने 5-5 किलो के लगाए थे 3 IED, ऐन वक्त पर पुलिस ने क्या डिफ्यूज…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

3 IED Bombs Diffused: जिले के गोइलकेरा और टोंटो थाना (Tonto Police station) क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने टोंटो थाना क्षेत्र में पांच-पांच किलो के तीन इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) लगाया था लेकिन पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया, जिससे नक्सलियों के इरादों पर पानी फिर गया।

इसके अलावा गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व में बनाए गए नक्सली कैंप को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) जिले के टोंटो थाना क्षेत्र वन ग्राम हुसिपी के आसपास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए पूर्व में पांच केजी का तीन IED लगाया था, जिसे शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने बरामद किया। बाद में बम को उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की मदद से सुरक्षात्मक तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया।

गोइलकेरा थाना क्षेत्र के वनग्राम सांडीबुरु के आसपास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने अस्थाई कैंप बनाया था, जिसमें 20 से 25 नक्सलियों को रुकने की व्यवस्था थी। पुलिस ने उस कैंप को ध्वस्त कर दिया। कैंप में IED बनाने और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई।

उधर, जिले के अति नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के लगाए प्रेशर IED की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। यह घटना वन ग्राम मारादिरी गांव में हुई।

पश्चिमी जिले के SP आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना में वन ग्राम मारादिरी निवासी कांडे पूर्ती की पत्नी रानदाय पूर्ती (56) की मौत हुई है।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...