Homeझारखंडशराब के नशे में पति ने पत्नी को गला दबाकर उतारा मौत...

शराब के नशे में पति ने पत्नी को गला दबाकर उतारा मौत के घाट, 1 दिन तक डेड बॉडी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Dumka Murder: शराब के नशे में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या (Murder) कर दी और एक दिन तक शव को घर के अंदर ही छुपाकर रख दिया था।

शनिवार को आस-पड़ोस के ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मसानजोर थाना की पुलिस को सूचित किया। मसानजोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Phulo-Jhano Medical College Hospital) में Postmortem कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

यह घटना मसानजोर के दरवारपुर गांव में हुई। घटना के बाद आरोपित पति सनथ मुर्मू फरार हो गया है।

कैसे हुई घटना?

जानकारी के अनुसार मकू मरांडी मसानजोर के नाराटोला गांव में अपने मौसी के साथ रहा करती थी। उसकी दो शादी हुई थी। पहले पति ने उसे छोड़ दिया था।

उसने सनथ मुर्मू के साथ दूस री शादी रचायी थी। दम्पति मजदूरी करते थे। हाल ही में दोनों पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान से मजदूरी कर दम्पति घर लौटे थे।

महिला को चार माह का एक संतान भी है। बताया जाता है कि शुक्रवार को दिन में ही शराब के नशे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई।

पति ने आवेश में आकर अपनी पति की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को एक कमरे में बंद कर रख दिया था। दूसरे दिन आस-पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी मिली। पुलिस आरोपित पति की तलाश करने में जुट गयी है।

 

 

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...