Latest NewsUncategorizedअसम की CID ने राहुल गांधी सहित कई कांग्रेस नेताओं को भेजो...

असम की CID ने राहुल गांधी सहित कई कांग्रेस नेताओं को भेजो समन, जानिए…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

CID Summoned Rahul Gandhi: असम पुलिस की अपराध अनुसंधान शाखा (CID) ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों को कथित रूप से नष्ट करने के आरोप में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सहित कई कांग्रेस नेताओं को समन भेजा है।

इन सभी कांग्रेस नेताओं को 23 फरवरी को CID के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है।

दरअसल, पिछले दिनों Rahul Gandhi की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम में राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध राज्य के गुवाहाटी, जोरहाट तथा गहपुर शहर में मामले दर्ज किए गए थे।

इस मामले में अब CID ने राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह, भूपेन बोरा, गौरव गोगोई, देबब्रत सैकिया, जाकिर हुसैन सिकदर और रमेन कुमार शर्मा को समन भेजा गया है।

CID ने इन नेताओं को 23 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है। इन नेताओं के हाजिर न होने पर CRPC की धारा 41 A (3) के तहत गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

राहुल गांधी व कांग्रेस नेताओं को सोमवार को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि आप सभी के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 के तहत बशिष्ठ थाना में मामला पंजीकृत है।

इसकी जांच के संबंध में आपसे पूछताछ करना है। इसलिए आपको परिस्थितियों के अनुसार निर्देशित किया जाता है कि आप 23 फरवरी 2024 को सुबह 11:30 बजे CID पुलिस स्टेशन, उलुबारी, Guwahati में उपस्थित होने का निर्देश दिया जाता है। आप सभी से अपेक्षा की जाती है कि समन का तुरंत जवाब देंगे और चल रही जांच में सहयोग करेंगे।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...