Homeझारखंडझारखंड : 10 महीने से मायके में थी पत्नी, पति ने कर...

झारखंड : 10 महीने से मायके में थी पत्नी, पति ने कर ली दूसरी शादी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो: पति द्वारा दूसरी शादी रचाने के बाद पहली पत्नी के थाने पहुंचकर गुहार लगाने का मामला सामने आया है।

बेरमो चार नंबर निवासी करिश्मा कुमारी शनिवार को गांधीनगर थाना पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई। वह तीन साल के एक बच्चे को लेकर थाने पहुंची है।

क्या है मामला

उसने पुलिस को बताया कि पति अरविंद तांती फ्राइडे बाजार में रहते हैं। उसके साथ सात दिसंबर-2016 को दोनों परिवार की सहमति से कतरास स्थित लिलोरी मंदिर परिसर में शादी हुई थी।

कुछ दिन ठीक रहने के बाद पति अरविंद तांती व उसकी मां रूपा तांतिन, भाई जितेंद्र तांती, हेमंत तांती, भाभी बैसाखी गोड़िन व धर्मिन तांती ने दहेज के लिए मारपीट करना शुरू कर दिया।

उस बीच करिश्मा ने एक लड़के को जन्म दिया। फिर भी जुल्म बढ़ता चला गया। दहेज न दे पाने पर घर से करिश्मा और उसके तीन वर्षीय बच्चे को निकाल दिया गया।

तब वह बच्चे के साथ अपने पिता के घर रहने लगी। लगभग पांच माह बीत जाने के बाद उसके पति ने स्थानीय लंबी सेंटर निवासी धनेश्वरी नामक लड़की से शादी ली।

क्या कहता है

इधर, करिश्मा के पति अरविंद का कहना है कि विवाद होने के बाद थाना में समझौता हुआ था। उसके बाद करिश्मा अपने मायके चली गई और लगभग दस माह से ससुराल नहीं आई।

कहा करती थी कि साथ नहीं रहूंगी। अब वह उसे व उसके परिवार के सदस्यों को केस में फंसाने की नीयत से थाना गई है। जबकि वह और उसके भाई-भाभी व मां अलग-अलग घर में रहते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...