Homeझारखंडपलामू में हुए सड़क हादसे में वृद्धा की मौत

पलामू में हुए सड़क हादसे में वृद्धा की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu Road Accident: पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डालटनगंज-औरंगाबाद (Daltonganj-Aurangabad) NH 98 दुबटिया मोड़ पर गुरूवार की अहले सुबह एक 65 वर्षीया वृद्धा हादसे का शिकार हो गयी। महिला सड़क पार कर रही थी।

इसी क्रम में अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पति के सामने ही महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। महिला की पहचान बिहार के औरंगाबाद (Aurangabad) जिले के सिमरा थाना क्षेत्र के तेतराई गांव निवासी रामकली देवी पति शिव प्रसाद ठाकुर के रूप में हुई है।

रामकली अपने पति के साथ बिहार से दुबटिया मोड़ पर किसी वाहन से उतरी थी और फिर अपने मायके बभंडी जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी क्रम में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और फिर मौके से फरार हो गया। घटना सुबह 5 बजे हुई।

घटना के वक्त महिला के पति भी मौके पर थे। बावजूद अपनी पत्नी को बचा नहीं सके। दरअसल, वाहन से उतरने के बाद शिव प्रसाद लघुशंका (पेशाब) कर रहे थे। इसी बीच महिला सड़क पार करने लगी और हादसे का शिकार हो गयी।

रामकली और शिवप्रसाद बभंडी गांव में अवध ठाकुर के घर जाने के लिए पहुंचे थे। रामकली का बभंडी में मायके है और यहां किसी रिश्तेदार की शादी थी।

घटना की सूचना मिलने पर बभंडी गांव के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस भी सूचना के बाद मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद (Hussainabad) अनुमंडलीय अस्पताल में भेज दिया।

spot_img

Latest articles

रांची में प्रतिबंधित मांस मामला : दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर अब 10 दिसंबर को सुनवाई

Ranchi Banned Meat case: प्रतिबंधित मांस से जुड़े एक चर्चित मामले में दो नामजद...

मदरसा शिक्षकों की पेंशन पर हाईकोर्ट सख्त, अफसरों को अगली सुनवाई में हाजिर होने का आदेश

Jharkhand High Court Strict on Madrasa teachers' Pension: राज्य के मदरसा शिक्षकों को पेंशन...

किसानों के लिए सरकार का नया फैसला, धान खरीद को मिली बड़ी मंजूरी

Paddy Procurement Gets major Approval: झारखंड सरकार ने किसानों के हित में एक अहम...

विनय चौबे ने ससुर के नाम पर खरीदा अशोक नगर का मकान, तीन करोड़ का भुगतान – जांच में नये खुलासे

रांची : निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामलों की जांच में एक...

खबरें और भी हैं...

किसानों के लिए सरकार का नया फैसला, धान खरीद को मिली बड़ी मंजूरी

Paddy Procurement Gets major Approval: झारखंड सरकार ने किसानों के हित में एक अहम...