HomeUncategorizedगर्मी में लू से बचने के लिये बनाये आम पन्ना, यहां देखें टेस्टी...

गर्मी में लू से बचने के लिये बनाये आम पन्ना, यहां देखें टेस्टी रेसिपी

spot_img
spot_img
spot_img

Aam Panna Recipe: गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसी गर्मी में घर से बाहर जाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। गर्मी में आम पन्ना आपकी सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है। गर्मियों में यह ड्रिंक आपको हर घर में मिल जाएगी।  क्योंकि इससे गर्मी से तो राहत मिलती ही है, साथ ही पेट दर्द, कब्ज और जी मिचलाने जैसी समस्या होने पर भी लोग इस ड्रिंक को पीना पसंद करते हैं।  आइए सबसे पहले जानते हैं आम पन्ना पीने के फायदे और इसको बनाने की रेसिपी।

आम पन्ना बनाने के लिए सामग्री

कच्चा आम – 1
पुदीने की पत्तियां – 10 से 12
चीनी – स्वादानुसार
काला नमक – 1/2 tsp
जीरा पाउर – 1/2 tsp
पानी – 1 लीटर

बनाने की विधि

सबसे पहले कच्चे आम को अच्छे से धोकर कुकर में डालें. साथ में थोड़ा पानी डालकर 1-2 सीटी लगाकर आम को उबाल लें।
2. जब आम ठंडे हो जाएं, तो उन्हें छीलकर आम का गूदा निकाल लें।
3. अब एक मिक्सर जार में आम का गूदा, पुदीने की पत्तियां, चीनी, काला नमक और जीरा पाउडर और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से पीस लें।
4. अब एक लीटर पानी में तैयार पेस्ट को घोल लें. आप इस घोल को छान भी सकते हैं।
5. आम पन्ना को गिलास में डालें और बर्फ के टुकड़ों से ठंडा-ठंड़ा सर्व करें।

गर्मियों में आम पन्ना के फायदे

आम पन्ना सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि गर्मियों में सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

1. आम पन्ना शरीर को ठंडा रखता है, जिससे लू लगने का खतरा कम हो जाता है।
2. कच्चा आम फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
3. गर्मियों में पसीना ज्यादा निकलता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है. आम पन्ना शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
4. आम पन्ना में विटामिन A, C और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...