Latest Newsझारखंडरांची पुलिस के सामने सेक्स वर्कर्स और युवकों ने किए कई खुलासे,...

रांची पुलिस के सामने सेक्स वर्कर्स और युवकों ने किए कई खुलासे, आधार कार्ड मामले में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Police RAID in Hotel: झारखंड की राजधानी रांची में बड़े पैमाने पर Sex Racket का धंधा चल रहा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद SSP चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने चुटिया और अरगोड़ा (Argoda) इलाके में छापेमारी कर बुधवार को 16 सेक्स वर्कर समेत 21 को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं।

बताया जा रहा है कि SSP को गुप्त सूचना मिली थी कि चुटिया स्थित एक होटल और अरगोड़ा के एक फ्लैट में बड़े पैमाने पर जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा है।

इसके बाद इसकी जांच की गई। हटिया DSP PK मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने दोनों जगहों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान हड़कंप मच गया। टीम ने इस छापेमारी में 16 लड़कियों को पकड़ा। लड़कियों से सेक्स का कारोबार करवाने वाले पांच अन्य युवकों को गिरफ्तार किया गया।

जिस्मफरोशी (Prostitution) के अड्डे से कई तरह के आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस से लड़कियों और युवकों ने कई खुलासे किए हैं। होटल से बड़ी मात्रा में बरामद आधार की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के बाद इस मामले आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिस्मफरोशी के धंधे के खिलाफ की गई कार्रवाई में रांची पुलिस ने sex Racket चलाने वाली सरगना को भी गिरफ्तार किया है। राजधानी में बड़े पैमाने पर चल रहे Sex Racket की सरगना एक महिला है, जो पश्चिम बंगाल सहित अलग-अलग इलाकों से लड़कियों को बुलाकर रांची में देह व्यापार करवाती थी।

SSP ने बताया कि जिस्मफरोशी के अड्डे से यूं तो कई आपत्तिजनक चीजें मिलीं हैं। लेकिन, सबसे ज्यादा चौंकाने वाली चीज आधार कार्ड है।

जिस होटल में सेक्स के कारोबार चल रहा था, वहां से 100 से ज्यादा आधार कार्ड मिले हैं, यह बेहद चौंकाने वाला है। गिरफ्तार महिला सरगना और दूसरी लड़कियों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई जारी है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...