Latest Newsझारखंडरांची-रामगढ़ टोल गेट पर INNOVA कार से बरामद हुए 46 लाख

रांची-रामगढ़ टोल गेट पर INNOVA कार से बरामद हुए 46 लाख

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

46 lakh Recovered from INNOVA Car: रामगढ़-रांची टोल गेट (Ranchi-Ramgarh Toll Gate) के पास पुलिस द्वारा बनाए गए चेक पोस्ट पर जांच के दौरान एक INNOVA कार से लगभग 46 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। जिस गाड़ी से पैसे मिले हैं उसे पर राकेश कुमार सिंह सवार था।

चेकनाका पर मौजूद दंडाधिकारी अवधेश कुमार ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। घटनास्थल पर पहुंचे रामगढ़ SDPO परमेश्वर प्रसाद, रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू, Sub Inspector आशुतोष सिंह, राजेश मुंडा इस जांच दल में शामिल थे।

सूचना पर थाने पहुंची सेल टैक्स डिपार्टमेंट की नोडल पदाधिकारी अनीता थेल्मामिंज ने बताया कि बरामद रकम 10 लाख से अधिक थी, इसलिए इनकम Tax Department जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

बंद होने के बावजूद मिले 2000 के 21 नोट

जांच के दौरान Static Squad Team ने 4590500 रुपए बरामद किए हैं, उसमें 2000 के 21 नोट शामिल हैं। गौर करने वाली बात यह है कि 2000 के नोट वर्तमान समय में चलंत नहीं है।

इसके बावजूद वह पैसे कहां से ले गए इसकी जांच हो रही है। इसके अलावा 9097 नोट 500 रुपए के हैं। स्टेटिक स्क्वाड टीम ने तत्काल इसकी सूचना फ्लाइंग स्क्वायड टीम को दी।

ईसेंट्रिंग कंपनी के डायरेक्टर हैं राकेश

जानकारी के अनुसार इनोवा कार (जेएच 01 डब्ल्यू 5126) पर इंसेंट्रिग कंपनी क्या डायरेक्टर राकेश कुमार सिंह और विजय कुमार नामक व्यक्ति सवार थे। राकेश कुमार सिंह इस कंपनी के डायरेक्टर पद पर है ।

रांची जिले के नामकुम से यह कंपनी अपना कार्य करती है। कंपनी रामगढ़ और बोकारो जिले में High Mask Light लगाने का काम करती है।

राकेश कुमार सिंह ने जांच अधिकारियों को बताया कि वह लाइट और सीमेंट का पेमेंट करने के लिए यह रकम ले जा रहे थे। रामगढ़ के अलावा कसमार ब्लॉक चौक और पेटरवार में उस पैसे की Delivery की जानी थी।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...