Homeझारखंडट्रेन की चपेट में आने से दंतैल हाथी की मौत, जांच में...

ट्रेन की चपेट में आने से दंतैल हाथी की मौत, जांच में जुटी वन विभाग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Tusk Elephant Dies after Being Hit by Train : चांडिल-मुरी रेलखंड के लेटेमदा रेलवे स्टेशन (Letemada Railway Station) के समीप बुधवार की रात ट्रेन की चपेट में आकर एक जंगली हाथी की मौत हो गई।

गुरुवार की सुबह ईचाडीह (Echadih) पुराना फाटक के समीप ग्रामीणों ने देखा कि एक दंतैल हाथी मृत पड़ा है। इसकी जानकारी गांव में फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और हाथी की श्रद्धांजलि स्वरूप पूजा-अर्चना करने लगे।

घटना के संबंध में जानकरी देते हुए चांडिल के वन क्षेत्र पदाधिकारी मैनेजर मिर्धा ने बताया कि मृत हाथी झुंड से अलग घूम रहा था। बीती रात अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृत हाथी का Postmortem कराया जाएगा।

इसके बाद उसका दांत निकालने के बाद विधिवत तरीके से अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले में वन विभाग घटना की जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

झारखंड विधानसभा के सामने मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन, श्रम संहिता लागू न करने की मांग तेज

Strong Demonstration by workers: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल...

NEET PG 2025: झारखंड में दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू, JCECEB ने जारी किया पूरा शेड्यूल

NEET PG 2025 : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतिस्पर्धी परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET PG...

खबरें और भी हैं...