Latest Newsझारखंडगोड्डा में डायन का आरोप लगाकर महिला का लाठी से मारकर सिर...

गोड्डा में डायन का आरोप लगाकर महिला का लाठी से मारकर सिर फोड़ा, मामला दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Godda Marpit: जिले के पोड़ैयाहाट थाना (Podaiyahat Police station) क्षेत्र अंतर्गत खेरीसीसा हरिजन टोला में शनिवार को डायन का आरोप लगाकर एक महिला को लाठी से मारकर सिर फोड़ दिया गया।

घटना के संबंध में घायल महिला के पुत्र संजय दास ने थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है।

आवेदन में कहा गया है कि वह हाट लुसीटांड़ गया था। घर में मां उमा देवी, पत्नी जीरा देवी एवं भाभी सोनी देवी थीं। इस बीच विलास दास, जया देवी, मधु देवी तथा मोहन दास घर पर पहुंचे और मां को डायन (Witch) बताकर गाली देते हुए मारपीट करने लगे।

साथ ही मेरे मां को जान से मारने की नियत से लाठी से मारकर सिर फोड़ दिया। बचाने के लिए गई भाभी और पत्नी के साथ भी उन लोगों ने मारपीट की।

इधर, घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सोनी देवी को प्राथमिक उपचार (First Aid) के बाद गोड्डा रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिक की दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

spot_img

Latest articles

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

खबरें और भी हैं...

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...