Latest NewsUncategorizedBJP की चाल जनता समझ गई है, 400 पार सीट पाकर आरक्षण...

BJP की चाल जनता समझ गई है, 400 पार सीट पाकर आरक्षण खत्म करना चाहती है BJP

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Arvind Kejriwal on BJP: दिल्ली के तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर आम चुनाव के प्रचार के लिए छूटे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। वह आम चुनाव में इंडी गठबंधन के लिए प्रचार कर रहे हैं।

केजरीवाल ने आरक्षण पर कहा कि भाजपा को चार सौ पार सीटें क्यों चाहिए। इसका जवाब है कि 405 सीटों से ये आरक्षण खत्म करना चाहते हैं।

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

संयुक्त संवाददाता सम्मेलन का आयोजन सपा मुख्यालय में किया गया। इंडी गठबंधन के नेता अखिलेश और केजरीवाल का यह पहला संयुक्त संवाददाता सम्मेलन है।

केजरीवाल ने कहा कि चुनाव के बाद उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटा दिया जाएगा, यह कहने पर भाजपा की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई, जिससे यह श्योर है कि योगी आदित्यनाथ को हटाया जाएगा। आआपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गृहमंत्री Amit Shah को अपना वारिस चुन लिया है।

उन्होंने कहा कि ये तो होता ही है कि जब किसी नेता के बारे में कुछ कहा जाता है तो उनके लोग सामने आकर नेता का पक्ष रखते हैं।

अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए ही भाजपा के 75 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके नेताओं को हटाया गया। बाद में बड़े नेताओं को भी प्रमुख पदों से हटा दिया गया।

अखिलेश यादव ने कहा कि BJP का चार सौ पार का नारा ही बता रहा है, ये चार सौ के बाद बची हुई 143 सीटें जीत रहे हैं। जनता इनको 140 सीटें भी नहीं जीताएगी। यह 2024 का लोकसभा चुनाव समुद्र मंथन का है। भाजपा की चाल जनता समझ गई है। इनके झूठे वादों और किसानों पर अन्याय, बेरोजगारी, महंगाई से जनता परेशान है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपाई किसी के सगे नहीं है। भाजपा झूठे मुकदमे करने वाली पार्टी है।

संवाददाता सम्मेलन से पूर्व केजरीवाल, अपनी पार्टी के सांसद और हाल ही जेल से जमानत पर बाहर आए संजय सिंह के साथ सपा मुख्यालय पहुंचे। यहां अखिलेश यादव ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

गठबंधन के दोनों नेताओं ने इस दौरान बैठकर एक-दूसरे का हालचाल जाना और लोकसभा चुनाव तैयारियों और रणनीति को लेकर कुछ समय मंत्रणा की। इस दौरान सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधारी समेत अन्य पार्टी नेता उपस्थित रहे।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...