रांची में अचानक ढाई रुपया बढ़ गया प्रति अंडे का दाम, आपूर्ति में कमी के कारण…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Eggs Price Hike :  झारखंड की राजधानी Ranchi में अंडे की कीमत (Eggs Price) में अचानक उछाल देखने को मिल रही है।

जो अंडा 10 दिन पहले तक 5 से 5.50 रुपए में मिल रहा था, उसकी कीमत अचानक 7.50 से ₹8 हो गई है।

Ranchi में अंडे की कीमतों में प्रति पीस करीब 2.50 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं, प्रति कैरेट में भी उछाल आया है। प्रति कैरेट में भी 60 रुपए की उछाल आई है।

कम उत्पादन है मुख्य कारण

अंडे का व्यापार करने वालों ने बताया कि रांची में बढ़ी कीमतों की बड़ी वजह भीषण गर्मी और आंध्र प्रदेश में अंडों के कम उत्पादन को माना जा रहा है।

रांची में ज्यादातर अंडों की आपूर्ति आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) से ही होता है।

अंडा कारोबार से जुड़े एक बड़े व्यवसायी ने बताया कि आंध्र प्रदेश से रांची में अभी प्रतिदिन ढ़ाई से तीन गाड़ी अंडे की आपूर्ति हो रही है।

इसमें तकरीबन 5-6 लाख अंडा होता है। उन्होंने बताया कि ठंड के दिनों में यह मांग लगभग दोगुनी से अधिक हो जाती है।

इन बातों का भी महत्व

● गर्मी में उत्पादन पर असर पड़ा है, आंध्र प्रदेश से आपूर्ति घटी।

● मुर्गियां कम चारा खा रहीं हैं, इससे उत्पादन में गिरावट आई।

● गर्मी से मुर्गियों की मृत्युदर व फीडिंग कॉस्ट में बढ़ोतरी।

● गर्मी के चलते चिकन के दाम में 20 रुपए का उछाल।

● 150 रुपए किलो वाला चिकन अभी 170 रुपए में बिक रहा।

Share This Article