अनियंत्रित मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh Road Accident : हजारीबाग जिले के बड़कागांव (Barkagaon) उरीमारी मुख्य मार्ग स्थित पसेरिया गांव के समीप बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

दुर्घटना में 35 वर्षीय महेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग से सयाल जाने के क्रम में अचानक Motorcycle Lock हो जाने के कारण संतुलन बिगड़ गया जिसके कारण दुर्घटना हुई।

बताया गया कि Helmet रहने के कारण सिर में चोट नहीं लगी अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती थी।

Share This Article