पलामू सेंट्रल जेल में बंद कैदी की मौत

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Death of Prisoner Lodged in Palamu Central Jail: दहेज के लिए पत्नी की हत्या के आरोप में सात वर्ष से मेदिनीनगर सेंट्रल जेल (Medininagar Central Jail) में बंद विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान शुक्रवार को MRMCH में मौत हो गई।

मृतक विचाराधीन कैदी संजय शर्मा (44) पलामू जिले के हैदरनगर का रहने वाला था। संजय शर्मा 12 दिसंबर 2017 से सेंट्रल जेल में बंद था।

गुरुवार की रात संजय शर्मा की तबीयत सेंट्रल जेल में खराब हो गई और उसे इलाज के लिए मेदिनीराय राय Medical college एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान संजय शर्मा की मौत हो गई।

Palamu Central Jail के अधीक्षक भागीरथी करजी ने बताया कि संजय शर्मा मानसिक रूप से कमजोर था और उसका इलाज भी मानसिक अस्पताल में चल रहा था।

उन्होंने बताया कि संजय शर्मा की तबीयत खराब होने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। संजय शर्मा के शव का मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के लिए Medical Team गठित की गई।

उन्होंने बताया कि सेंट्रल जेल प्रबंधन ने परिजनों को मौत की सूचना दी। परिजन हैदरनगर से मेदिनीनगर पहुँच गए हैं। संजय शर्मा दहेज हत्या के आरोप में 2017 से सेंट्रल जेल में बंद था।

कुछ दिन पहले भी संजय शर्मा की तबीयत खराब हुई थी। तब भी उन्हें Medinirai Medical College एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद वह वापस सेंट्रल जेल चला गया था। गौरतलब हो कि सेंट्रल जेल में एक हजार से अधिक विचाराधीन कैदी और सजायाफ्ता कैदी बंद हैं।

Share This Article