Homeझारखंडसंथाल छोड़ झारखंड के अधिकतर जिले प्रचंड गर्मी की चपेट में, हीट...

संथाल छोड़ झारखंड के अधिकतर जिले प्रचंड गर्मी की चपेट में, हीट वेव ने…

Published on

spot_img

Jharkhand Extreme Heat : झारखंड भीषण गर्मी से तप रहा है। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। तापमान में वृद्धि का Record टूट रहा है। संथाल के जिलों को छोड़कर पूरा झारखंड तपिश भरी गर्मी और उष्ण लहर की चपेट में है।

राज्य के उत्तर पश्चिमी जिले पलामू और गढ़वा में तो प्रचंड हीट वेव चल रहा है। रांची, चतरा, गुमला, रामगढ, लोहरदगा, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी हीट वेव का प्रभाव है।

चतरा जिले में गुरुवार को औरू गेरुआ गांव में लू लगने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कोबनी और भोंदल गांव में भी एक-एक व्यक्ति की लू लगने से मौत हुई है।

पलामू (Palamu) में बुधवार तक चार लोगों की गर्मी से मौत हो गई थी। गर्मी का प्रकोप इंसानों के साथ जीव जंतुओं पर भी देखा जा रहा है। राज्य में लगातार बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत हो रही है।

चतरा, गढ़वा और हजारीबाग (Hazaribagh) में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत के बाद अब लातेहार जिले में भी बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत हो गई है।

लातेहार जिले के मनिका प्रखंड अंतर्गत कोइली गांव में शुक्रवार की सुबह बड़ी संख्या में मृत चमगादड़ मिले। लातेहार DFO रोशन कुमार ने Advisory जारी कर लोगों से मृत चमगादड़ों के पास न जाने की अपील की है। मृत चमगादड़ों के संपर्क में आने से लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

DFO ने बताया कि चमगादड़ों की मौत की जांच की जा रही है। मृत चमगादड़ों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो चमगादड़ मरे हैं, उनमें कोई संक्रमण हो सकता है। इसलिए उन्हें जलाकर नष्ट कर दिया जाएगा।

DFO ने आम ग्रामीणों से भी अपील की है कि भविष्य में ऐसी घटना होने पर वे तत्काल वन विभाग को सूचित करें। ग्रामीण ऐसी स्थिति में मृत पशु या पक्षियों के पास कभी न जाएं और न ही उन्हें छूने की कोशिश करें।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...