Homeझारखंडबारात से लौट रही ऑटो पलटी, एक बच्ची की मौत 20 घायल

बारात से लौट रही ऑटो पलटी, एक बच्ची की मौत 20 घायल

Published on

spot_img

Sahibganj Road Accident : साहिबगंज जिले के रांगा थानांतर्गत (Ranga Police station) ढिबरीकोल के समीप मंगलवार की सुबह शादी के बाद बारात लौटने के दौरान अचानक Tempo पलटने से एक बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं 20 बराती घायल हो गए।

पहाड़ी ढलान पर अनियंत्रित होकर पलटी ऑटो

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पहाड़िया समुदाय की लड़की की शादी चमड़ा पहाड़ गांव में थी। तालझारी प्रखंड के महाराजपुर कलदी भिट्ठा पहाड़ से शाम 4 ऑटो से बाराती आए थे। शादी के बाद मंगलवार की सुबह सभी बाराती Auto से वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान ढिबरीकोल व झूमरबाद के बीच पहाड़ी ढलान पर एक ऑटो पलट गया। हादसे में एक बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए।

घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने 108 नंबर डायल कर Ambulances बुलाकर सभी घायलों को बरहरवा सीएचसी पहुंचाया। रांगा थाना प्रभारी अरुण कुमार ने भी दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर घायलों की मदद की।

CHC पहुंचने पर डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए घयालों का इलाज शुरू कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायालों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

घायलों में ये 20 लोग हैं शामिल

घायलों में रिंकू पहाड़िन (12 वर्ष), गुवा पहाड़िन (50 वर्ष), महेशा पहाड़िया (35 वर्ष), मंगला पहाड़िया (18 वर्ष), विजय पहाड़िया (11 वर्ष), मरकुश पहाड़िया (18 वर्ष), सुशील पहाड़िया (22 वर्ष), मारगी पहाड़िन (21 वर्ष), मूसा पहाड़िया (18 वर्ष), पुसनी पहाड़िन (14 वर्ष), टिंकू पहाड़िया (19 वर्ष), नीलू पहाड़िया (17 वर्ष), सोमरा पहाड़िया (15 वर्ष) , चांदू पहाड़िया (15 वर्ष), सुशील पहाड़िया (17 वर्ष), संगीता पहाड़िन (13 वर्ष), राहिला पहाड़िन (5 वर्ष), देवी पहाड़िन (35 वर्ष), मरियम पहाड़िन (9 वर्ष) व बबलू पहाड़िया शामिल हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...