Latest NewsUncategorizedजम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकी वारदात को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, आज होगी...

जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकी वारदात को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, आज होगी महत्वपूर्ण बैठक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Terrorist Attack : केंद्र में नई सरकार के गठन के दिन से यानी 9 जून से जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में हुई आतंकी वारदात (Terrorist Attack) को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट है।

आतंकियों के खिलाफ एक्शन प्लान और रणनीति को लेकर आज यानी रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah)  समीक्षा बैठक करेंगे।

बैठक के दौरान अमित शाह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे।

बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, अगले सेना प्रमुख के तौर पर नामित लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह, जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक आर आर स्वैन समेत अन्य शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों शामिल हो सकते हैं।

उम्मीद की जा रही है कि आतंकियों के खिलाफ कड़े एक्शन को लेकर वो कई दिशा निर्देश देंगे।

इसके अलावा गृह मंत्री 29 जून से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।

गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले शाह और PM मोदी ने भी कश्मीर को लेकर बैठक की थी।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...