Latest Newsझारखंडझारखंड में मानसून की एंट्री को ले बढ़ रही अनिश्चितता, अब 23...

झारखंड में मानसून की एंट्री को ले बढ़ रही अनिश्चितता, अब 23 से 25 जून के बीच..

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Monsoon Enter Jharkhand Between 23rd and 25th: झारखंड में एक ओर लोग गर्मी से परेशान हैं, तो दूसरी ओर यहां मानसून (Monsoon ) के आगमन की तिथि की अनिश्चितता भी बनी हुई है।

पहले 19-20 जून की बात थी, अब कहा जा रहा है कि 23 से 25 के बीच झारखंड में मानसून की Entry की संभावना है। इस दौरान इसके बिहार और बंगाल के कुछ भागों में आच्छादित होने की संभावना बताई जा रही है।

राज्य में पिछले एक दशक के दौरान झारखंड में केवल तीन बार Monsoon समय पर और सात बार बिलंब से आया। 2014 से लेकर 2023 तक यह केवल तीन बार 2015 में 15 जून, 2020 में 13 जून और 2021 में 12 जून झारखंड में प्रवेश किया।

मौसम वैज्ञानिक (Meteorologist) अभिषेक आनंद का कहना है कि मानसून आने की कोई एक निर्धारित तिथि नहीं होती। यह मानसून के प्रवेश और प्रस्थान की तिथि को लेकर अध्ययन के आधार पर एक औसत अवधि होती है, जिस बीच मानसून आगमन और प्रस्थान करता है। मानसून के प्रवेश या प्रस्थान की तिथियों के कारण यह अवधि निश्चित की जाती है।

देश के विभिन्न हिस्सों से इस रूप में मानसून के गुजरने की बन रही स्थिति

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान में अगले पांच दिनों के दौरान महाराष्ट्र, उड़ीसा, तटीय आंध्र प्रदेश, बंगाल की खाड़ी का शेष भाग, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्से तक आने का पूर्वानुमान है।

इस संभावना के पूरी हो जाने के बाद झारखंड में मानसून आगमन के लिए चार से पांच दिन और लग सकते हैं।

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, देश के विभिन्न भागों के गुजरनेवाले मानसून का नार्दर्न लिमिट ऑफ मानसून नवसारी, जलगांव, चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा, मलकानगिरि, विजयनगरम और इस्लामपुर से होकर गुजर रहा है।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...