Homeझारखंडबंगाल से झारखंड में घुसकर उपद्रवियों ने गांव पर बमों से कर...

बंगाल से झारखंड में घुसकर उपद्रवियों ने गांव पर बमों से कर दिया हमला, होमगार्ड जवान…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bomb Attack in Pakud : सोमवार को शुरू दो पक्षों के विवाद के बाद मंगलवार को पश्चिम बंगाल (West Bengal) के किष्टोनगर गांव के सैकड़ों उपद्रवियों (Miscreants) ने पाकुड़ (Pakud) के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर गांव पर बमों से हमला (Bomb Attack) कर दिया।

गांव में घुस कर दर्जनों बम फोड़े। एक मकान में आग लगा दी और पथराव (Stone Pelting) भी किया।

पथराव में होमगार्ड का एक जवान भी घायल हो गया। गोपीनाथपुर के लोगों ने गांव से भागकर जान बचाई। पूरा विवाद कुर्बानी को लेकर खड़ा हुआ।

उपद्रवियों पर काबू पाने में असफल रही पुलिस

बिगड़ी हुई स्थिति को संभालने के लिए SP प्रभात कुमार SDM प्रवीण करकेट्टा, DDC शाहिद अख्तर, सभी थानों के थानेदार अतिरिक्त बल के साथ पहुंचे।

उधर पश्चिम बंगाल शमशेरगंज थाना के अलावा कई थानों की पुलिस पहुंची, पर उपद्रवियों पर काबू पाने में असफल रही।

किष्टोनगर से गोपीनाथपुर में घुसे उपद्रवियों द्वारा की गई बमबाजी व अगजनी से गोपीनाथपुर गांव के ग्रामीण सहमे से थे। उपद्रवियों को खदेड़ रही पुलिस पर उपद्रवियों ने पथराव भी कर दिया।

इस पथराव में झारखंड होमगार्ड बल के एक जवान भी पत्थर से घायल हो गए। घायल की पहचान बैद्यनाथ यादव सैनिक संख्या 42 के रूप में हुई है।

घायल जवान ने बताया कि विवाद के दौरान हम लोग यहां पर मौजूद थे। इसी दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से फेंके गए पत्थर उन्हें लगा, जिससे वह घायल हो गए।

बहरहाल होमगार्ड को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। गांव में स्थिति अब भी तनावपूर्ण है। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। स्पेशल फोर्स तैनात की गई है। बुधवार को मामला नियंत्रण में बताया जा रहा है।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...