Latest Newsझारखंड‘अमृत काल’ में मजबूत हो रही भारत की अर्थव्यवस्था, मार्केट गुरु अनिल...

‘अमृत काल’ में मजबूत हो रही भारत की अर्थव्यवस्था, मार्केट गुरु अनिल कुमार ने रांची में …

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Share Market Program in Ranchi : शनिवार को शेयर बाजार (Share Market) और स्टॉक मार्केट (Stock Market) में निवेश के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स कमेटी (Chartered Accountants Committee) ने समृद्धि नामक Ranchi में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कराया।

कार्यक्रम में मार्केट गुरु के नाम से मशहूर अनिल कुमार सिंघवी (Anil Kumar Sanghvi) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

देश के बड़े-छोटे निवेशक निवेश करें

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद अनिल कुमार सिंघवी ने कहा कि अमृत काल में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।

अगले 20 से 25 सालों में भारत की अर्थव्यवस्था काफी तेजी से बढ़ने वाली है। इसलिए वह चाहते हैं कि देश के बड़े से बड़े और छोटे से छोटे निवेशक निवेश करें।

अनिल सिंघवी ने कहा कि जिस तरह से भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, अर्थव्यवस्था के जानकार लोग चाहते हैं कि लोग किसी अच्छे चार्टर्ड अकाउंटेंट से सलाह लेकर बाजार को समझें और अपने पैसे को अच्छे म्यूचुअल फंड या शेयर बाजार में निवेश करें।

शेयर बाजार की बारीकियों को समझें

उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में लोग शॉर्टकट अपनाना चाहते हैं, लेकिन जरूरी है कि लोग शेयर बाजार की बारीकियों को समझें, तभी वह शेयर बाजार से लाभ उठा पाएंगे।

मार्केट गुरु अनिल कुमार सिंघवी को सुनने आए चार्टर्ड अकाउंटेंट कुणाल का कहना है कि आज के सेमिनार में विशेषज्ञों की बातें सुनने के बाद यह बात स्पष्ट हो गई कि जब भी शेयर बाजार में निवेश करें तो लंबे समय के लिए करें, तभी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। कम अवधि के निवेश पर ज्यादा फोकस न करें, इसे साइड बिजनेस की तरह देखें।

शेयर बाजार में आए बदलावों के बारे में जानकारी

कार्यक्रम के संयोजक रंजीत कुमार गड़ोदिया ने बताया कि राज्य के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की जानकारी बढ़ाने के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ग्रुप की ओर से समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

ऐसे कार्यक्रमों में शेयर बाजार में आए बदलावों के बारे में भी जानकारी बढ़ाई जाती है।

उन्होंने बताया कि इसी के तहत इस बार द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की कैपिटल मार्केट और फाइनेंशियल मार्केट कमेटी की ओर से दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें बताया जा रहा है कि कैसे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स अपने ग्राहकों को अधिक से अधिक निवेश करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...