Homeझारखंडचोरी का ट्रक बरामद, चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

चोरी का ट्रक बरामद, चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Giridih Stolen Truck Recovered : गिरिडीह जिले के डुमरी थानांतर्गत कुलगो में NH-19 पर खड़ा एक ट्रक 29 जून की रात चोरी हो गया था। जिसके बाद डुमरी अनुमंडल पुलिस ने 72 घंटे के अंदर कांड का खुलासा करते हुए घटना में शामिल चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

साथ ही चोरी गए ट्रक को बरामद करते हुए चोरी में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली है। वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

उक्त जानकारी डुमरी SDPO सुमीत प्रसाद ने मंगलवार को डुमरी थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि जीटी रोड पर लगे सीसीटीवी की फुटेज में एक रिनॉल्ट कार दिखी, जिससे अपराधी आए थे। इस सुराग सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार के मालिक बिहार के जहानाबाद सुबेस यादव के पुत्र बबन कुमार को उसके घर गिरफ्तार किया।

उसकी निशानदेही पर चोरी गया ट्रक भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया। पुलिस की टीम में डुमरी के पुलिस इंसपेक्टर मनोज कुमार, डुमरी थाना प्रभारी प्रिनन, निमियाघाट थाना प्रभारी राणा जंगबहादूर सिंह आदि शामिल थे।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...