Homeझारखंडसंजय सेठ ने रांची में निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर का किया निरीक्षण

संजय सेठ ने रांची में निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर का किया निरीक्षण

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sanjay Seth inspected the Elevated Corridor in Ratu Road: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ (Sanjay Seth) ने रविवार को रातु रोड में नवनिर्मित Elevated Corridor का निरीक्षण किया।

मंत्री ने अधिकारियों से 15 नवंबर तक काम पूर्ण करने को कहा ताकि 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर झारखंड का पहला एलिवेटेड कॉरिडोर रांची की जनता को समर्पित किया जा सके।

सेठ ने कहा कि काम की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2025 को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है और 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी है। ऐसे महान विभूति के जयंती पर इस कॉरिडोर का उद्घाटन हो इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है।

मंत्री ने कहा कि बच्चों को खेलने के लिए कहीं मैदान नहीं बचा है। Corridor के नीचे 31 मीटर का स्पेस है। इस स्पेस में बच्चों को खेलने की व्यवस्था रात 9 से 11 के बीच सुनिश्चित करें। रविवार को पूरे दिन यह सुविधा हो।

खेल का आयोजन ओलंपिक संघ के देखरेख में होगा। वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कैरम, इंडोर गेम सहित अन्य खेलों का आयोजन हो सके। झारखंड पूरे देश को एक प्रेरणा दे सके। ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें।

सेठ ने कहा कि फ्लाई ओवर के ऊपर और नीचे सोहराय पेंटिंग एवं Tribal Painting की जाए। पिलर पर हैंगिंग गार्डन का निर्माण करें। फ्लाई ओवर के ऊपर लाइट की व्यवस्था और नीचे कलरफुल लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जहां-जहां आबादी अधिक है वहां-वहां कट की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही जहां मार्केट है और पार्किंग की व्यवस्था नहीं है वहां पर पार्किंग के लिए जगह छोड़े।

नाली का निर्माण वाटर लेवल लेकर करें ताकि बरसात में पानी रोड पर ना वहे। यह व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस कार्य के लिए और कोई जरूरत हो उसे हम पूर्ण करेंगे। रांची के विधायक CP Singh ने भी अधिकारियों को सुझाव दिया और लोगों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए काम करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान NHAI के सभी वरीय पदाधिकारी, भाजपा के महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू, सत्यनारायण सिंह, ललित ओझा, संजय जायसवाल, पार्षद ओमप्रकाश, मंडल अध्यक्ष सुबेश पांडे, ओमप्रकाश पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...