Latest NewsUncategorizedउत्तराखंड त्रासदी में 12 शव बरामद, 5 मिले सुरंग में

उत्तराखंड त्रासदी में 12 शव बरामद, 5 मिले सुरंग में

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जिले में आपदा प्रभावित तपोवन परियोजना में 25 से 35 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी, जिनमें से और 12 शव रविवार को निकाले गए। इनमें से 5 शव सुरंग से निकाले गए।

सुरंग के अंदर खुदाई के काम के दौरान, पांच शव पाए गए, शनिवार को बचाव अभियान के बाद एसडीआरएफ अधिकारियों ने कहा कि 7 फरवरी की बाढ़ के बाद यह पहला मौका है, जब बचाव दल सुरंग के अंदर शव खोज पाए हैं।

एक शीर्ष अधिकारी ने स्वीकार किया, हम अधिक शवों के मिलने की उम्मीद कर रहे हैं, हमें कुछ के जीवित रहने की भी उम्मीद है।

अभी भी अंदर फंसे लोगों से कोई संपर्क नहीं है।

अधिकारियों ने दावा किया कि शनिवार को खुदाई के लिए कुछ अतिरिक्त मशीनें मंगवाकर बचाव कार्य को गति दी गई है।

अन्य जगहों से सात शव बरामद किए गए। आपदा प्रभावित रेणी गांव से 6 और रुद्रप्रयाग क्षेत्र में अलकनंदा नदी से एक शव बरामद हुआ।

रविवार को इन 12 शवों की बरामदगी के साथ, इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है।

क्रमवार राहत एवं बचाव कार्य में जुटे जिला प्रशासन, आर्मी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, एनटीपीसी, पुलिस प्रशासन आदि की अद्यतन कार्यो की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बचाव कार्य में आ रही समस्या के बारे में भी जानकारी ली गई।

शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने कहा कि सुरंग के भीतर भारी दलदल और कीचड़ के चलते ड्रिलिंग का काम धीमा कर दिया गया।

सुरंग के जटिल डिजाइन को समझने के लिए बचाव दल ने एनटीपीसी के अधिकारियों से भी सलाह ली।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...