Homeझारखंडरांची पुलिस ने इस 'तड़ीपार' समेत तीन को किया गिरफ्तार

रांची पुलिस ने इस ‘तड़ीपार’ समेत तीन को किया गिरफ्तार

Published on

spot_img

Ranchi Patratu Alexa Restaurant RAID! : रांची पुलिस ने गुरुवार को तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किया है, उनमें तड़ीपार बिट्टू मिश्रा, बिट्टू सिंह उर्फ आदित्य और राजू गोप शामिल हैं। बताते चलें कि तीन दिनों पहले रांची Police ने पतरातू स्थित Restaurant Alexa में छापा मारा था।

छापामारी के दौरान पुलिस ने वहां से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस के अनुसार, वे लोग अपराधी हैं और उनसे पूछताछ के बाद मिले सुराग की मदद से पुलिस ने गुरुवार को तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

मोबाइल की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों ने फर्जी कागजात के आधार पर सिम कार्ड ले रखा था। पुलिस को शक है कि उसी मोबाइल नंबर से व्यवसायियों से रंगदारी मांगी गयी होगी। पुलिस सभी आरोपियों के पास से जब्त मोबाइल को खंगाल रही है।

तड़ीपार होने के बावजूद रांची में ही रह रहा था बिट्टू मिश्रा

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक बिट्टू मिश्रा को रांची से तड़ीपार किया गया था, लेकिन इसके बावजूद वह रांची जिले में ही रह रहा था। पुलिस ने दावा किया है कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं।

बता दें कि इससे पहले पुलिस ने अलेक्सा रेस्टोरेंट से TSPC के सक्रिय सदस्य नीरज भोक्ता उर्फ नीरज गंझू को गिरफ्तार किया था। रांची पुलिस को सूचना मिली थी कि जमानत पर जेल से बाहर आये और रांची से तड़ीपार किया गया अपराधी बिट्टू मिश्रा सोमवार को पतरातू के Restaurant में जन्मदिन की पार्टी मना रहा था।

बिट्टू मिश्रा की पार्टी में जेल से जमानत पर बाहर आये अपराधी राजू गोप, राजेश सिंह, प्रकाश यादव और बिट्टू सिंह भी शामिल थे। खबर थी कि पार्टी में ही किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की साजिश रची जा रही है। इस सूचना के बाद रविवार की रात सादे लिबास में रांची पुलिस की टीम पतरातू पहुंची और पूरे रेस्टोरेंट को घेर लिया। वहां से पुलिस ने बिट्टू मिश्रा सहित अन्य को गिरफ्तार कर लिया।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...