रांची नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण मुक्त अभियान

अभियान के बाद निगम की टीम ने Vendors को भविष्य में उस स्थल पर फिर से अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Municipal Corporation: रांची नगर निगम की Enforcement टीम ने सेवा सदन के सामने और बड़ा तालाब के आसपास सोमवार को अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया।

इस दौरान निगम ने अस्थायी और अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया। इसके अलावा नालियों के ऊपर अतिक्रमण करने वाले वेंडर्स को हटाया गया तथा सामान भी जब्त किया गया, जिसमें एक काउंटर तथा बांस-बल्ली जब्त किया गया।

अभियान के बाद निगम की टीम ने Vendors को भविष्य में उस स्थल पर फिर से अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी। रांची नगर निगम के प्रशासक अमीत कुमार के आदेश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Share This Article