Latest NewsझारखंडRIMS में 10.6 किलो के ब्रेस्ट ट्यूमर का सफलतापूर्वक ऑपरेशन

RIMS में 10.6 किलो के ब्रेस्ट ट्यूमर का सफलतापूर्वक ऑपरेशन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Breast Tumor Operation Successful in RIMS : रिम्स को एक महत्वपूर्ण चिकित्सा उपलब्धि हासिल हुई है। गुरुवार को RIMS के सामान्य शल्य चिकित्सा विभाग के डाक्टरों ने एक 60 वर्षीय महिला से 10.6 किलोग्राम का ब्रेस्ट ट्यूमर (Breast Tumor) सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर के हटाया गया है।

पिछले 15 वर्षों से इस बीमारी से पीड़ित महिला के जीवन की गुणवत्ता बुरी तरह प्रभावित हो गई थी और ट्यूमर के आकार के कारण चलने-फिरने और दैनिक गतिविधियों को करने में असमर्थ हो गई थी। कुछ समय पहले वह RIMS में बेहतर इलाज के लिए भर्ती हुई थी।

उम्र और कई हृदय संबंधी जटिलताओं के कारण यह अत्यधिक जोखिम भरी सर्जरी थी, जिसे प्रोफेसर शीतल मलुआ के मार्गदर्शन में सर्जरी व निश्चेतना विभाग के चिकित्सकों की ओर से अत्यंत कुशलता और सटीकता के साथ पूरा किया गया।

सर्जिकल टीम में डॉ. कृष्ण मुरारी, डॉ. खुशबू रानी, डॉ. ज़ेनिथ एच. केरकेट्टा, डॉ. अभिषेक साव और डॉ. नेयाज़ शामिल थे| निश्चेतना की टीम में डॉ. विश्वनाथ, डॉ. भारती और डॉ प्रियंका शामिल थीं। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में काफी तेजी से सुधार हो रहा है।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...