Homeझारखंडशिक्षा मंत्री वैद्यनाथ राम ने पारा शिक्षकों को 25 जुलाई को फिर...

शिक्षा मंत्री वैद्यनाथ राम ने पारा शिक्षकों को 25 जुलाई को फिर बुलाया, विधानसभा के मानसून सत्र…

Published on

spot_img

Education Minister Vaidyanath Ram called para Teachers again: पारा शिक्षक शनिवार को वेतनमान, राज्यकर्मी का दर्जा समेत अपनी विभिन्न मांगों के लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले थे। Barricading तोड़ आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे पारा शिक्षकों और पुलिसकर्मियों के बीच नोक-झोंक हुई।

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पारा शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे पहले पारा शिक्षकों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।

लाठी चार्ज के बाद झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों और शिक्षा मंत्री वैद्यनाथ राम (Vaidyanath Ram) के बीच वार्ता हुई। शिक्षा मंत्री के आवास पर आयोजित वार्ता में 25 जुलाई को प्रतिनिधिमंडल को फिर से बुलाया गया है।

इसमें पारा शिक्षक अपनी मांगों के साथ-साथ नियमावली की खामियां और उसके समाधान के उपाए बताएंगे।

वहीं, झारखंड विधानसभा के मानसून (Monsoon) सत्र के बाद 5 अगस्त को मंत्री, विभागीय पदाधिकारी और पारा शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल के बीच अंतिम वार्ता होगी। इसमें वेतनमान समेत अन्य मांगों पर निर्णय होगा। इससे पहले डीसी-एसपी के साथ वार्ता विफल रही।

ये हुए घायल

सहायक अध्यापक के राज्य कमेटी के सदस्य प्रद्युमन सिंह, सुमन कुमार, विनोद तिवारी, विकास चौधरी समेत महिला पारा शिक्षकों पर लाठी चलाई गई, जिससे उनके हाथ-पैर समेत अन्य जगहों पर गंभीर चोट आई है।

मुख्यमंत्री आवास घेराव का नेतृत्व मोर्चा के विनोद बिहारी महतो, विनोद तिवारी, संजय दुबे, सिन्टू सिंह, विकास कुमार चौधरी, सुमन कुमार, निरंजन डे, बेलाल अहमद, सुशील पांडेय, वीरेंद्र राय, भागवत तिवारी, शकील अहमद, नरोत्तम सिंह मुंडा, बैजनाथ महतो ने किया।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...