Latest NewsUncategorizedसर्वदलीय बैठक के दौरान उठा NEET-UG पेपर लीक का भी मामला, कांग्रेस...

सर्वदलीय बैठक के दौरान उठा NEET-UG पेपर लीक का भी मामला, कांग्रेस ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

NEET-UG paper Leak issue Also raised During all-Party Meeting : सोमवार से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र से पहले आयोजित सर्वदलीय बैठक (all-Party Meeting) में विपक्ष ने कांवड़ यात्रा और NEET पेपर लीक मामले का मुद्दा उठाया।

कांग्रेस के जयराम रमेश (JaiRam Ramesh) और के सुरेश सहित कई नेताओं ने लोकसभा में विपक्ष से उपाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए दबाव डाला। सूत्रों के मुताबिक, सर्वदलीय बैठक में नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने भी आपत्ति जताई है।

इसके साथ ही YSR कांग्रेस, जनता दल (UNITED) और बीजू जनता दल (BJD) ने क्रमशः आंध्र प्रदेश, बिहार और ओडिशा के लिए विशेष राज्‍य का दर्जा देने की पुरजोर वकालत की।

संसद का सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और 12 अगस्त तक 19 बैठकें होंगी। इस दौरान सरकार के द्वारा छह विधेयक पेश करने की उम्मीद है, जिसमें 90 साल पुराने एयरक्राफ्ट एक्‍ट को बदलने वाला विधेयक भी शामिल है।

साथ ही इस सत्र के दौरान जम्मू-कश्मीर के बजट (Budget) के लिए संसद की मंजूरी भी मिलेगी, जो केंद्रीय शासन के अधीन है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण और मंगलवार को केंद्रीय बजट (Union Budget) पेश करेंगी।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...