Latest Newsझारखंड11 हजार वोल्ट बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से...

11 हजार वोल्ट बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से युवक की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Youth Dies after Being hit by Broken Electrical Wire : लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड (Bhandara block) अंतर्गत भीठा गांव में 11 हजार वोल्ट बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

मृतक युवक की पहचान गांव निवासी सेकरे उरांव के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भीठा गांव निवासी सेकरे उरांव धान रोपनी के लिए अपने खेत जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पड़े 11 हजार Volt के बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से सेकरे उरांव की मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची भंडरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर Post Mortem के लिए Lohardaga Sadar Hospital भेज दिया।

बच्चों और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल

ग्रामीणों ने बताया कि सेकरे उरांव मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चे को छोड़ गया है। दोनों बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...