अरगोड़ा थाना के समीप मोबाइल दुकान में हुई चोरी, 90 महंगे मोबाइल सेट और 25 हजार नगद …

हालांकि चोरी की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। CCTV में साफ दिख रहा है कि सुबह 3 बजे नकाब पहने दो चोर दुकान में चोरी के लिए घुसे।

Central Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Theft in Mobile Shop : राजधानी Ranchi के अरगोड़ा थाना (Argoda Police Station) से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मोबाइल दुकान (Mobile Shop) में बुधवार की अहले सुबह चोरों ने 15 लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर फरार हो गए।

घटना के संबंध में आनंद मोबाइल दुकान के मालिक आनंद ने बताया कि चोरों ने बुधवार की अहले सुबह करीब 3 बजे दुकान के शटर को नीचे से काटकर दुकान में प्रवेश किया। बुधवार को सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

हालांकि चोरी की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। CCTV में साफ दिख रहा है कि सुबह 3 बजे नकाब पहने दो चोर दुकान में चोरी के लिए घुसे।

करीब आधे घंटे तक चोरों ने पूरी दुकान खंगाली और दुकान में रखे 90 महंगे मोबाइल सेट को बैग में भर लिया। दुकान के बाहर उनके अन्य साथी एक कार में खड़े थे जो मोबाइल से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

दुकान मालिक ने बताया कि चोर 15 लाख के मोबाइल और 25 हजार से अधिक कैश अपने साथ ले गए हैं।

मामले की जानकारी पाकर अरगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है।

हालांकि CCTV फुटेज में दिख रही कार का नंबर पहचान में नहीं आ रहा है।

Share This Article