Homeझारखंडदिल्ली में बने झारखंड भवन का CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन,...

दिल्ली में बने झारखंड भवन का CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ये बिल्डिंग है बेहद खास

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

CM Hemant Soren inaugurated Jharkhand Bhawan built in Delhi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने मंगलवार को दिल्ली में नए झारखंड भवन का उद्घाटन किया। झारखंड भवन का निर्माण कनॉट प्लेस के बंगला साहिब रोड में कराया गया है।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ये बिल्डिंग बेहद खास है। यहां कई सरकारी कार्यालय हैं। इसे देखते हुए इसका निर्माण कराया गया है। झारखंड भवन सात मंजिला है। यहां अतिथियों को ठहरने के लिए 50 गेस्ट रूम बनाए गए हैं।

राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्य सचिव के लिए अलग सुइट बनाए गए हैं। VVIP के लिए विशेष कमरे बनाए गए हैं। बिल्डिंग को आधुनिक लुक दिया गया है।

तत्कालीन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया था भूमि पूजन

बताते चलें 18 जनवरी 2016 को झारखंड की तत्कालीन राज्यपाल और वर्तमान में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने झारखंड भवन का भूमि पूजन किया था।

मंच पर झूमे CM हेमंत सोरेन

उद्घाटन समारोह की शुरुआत मांदर-नगाड़े की थाप और पारंपरिक गीतों से की गयी। सांसद जोबा मांझी और विधायक कल्पना सोरेन ने संताली नृत्य के दौरान मंच पर पहुंच गयीं और कलाकारों के साथ नृत्य करने लगीं। इसके बाद CM हेमंत सोरेन भी खुद को रोक नहीं सके। वे भी मंच पर पहुंचकर कलाकारों के साथ नृत्य करने लगे।

झारखंड भवन के उद्घाटन के मौके पर राज्य की समृद्ध कला-संस्कृति की झलक पेश की गयी। मौके पर मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, मिथिलेश कुमार ठाकुर, बेबी देवी, हफीजुल अंसारी, इरफान अंसारी, दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, सांसद जोबा माझी, महुआ माजी, विधायक कल्पना सोरेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, मुख्य सचिव एल खियांग्ते, स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल समेत कई सीनियर अफसर मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...