Homeझारखंड… और चुनाव आते ही धड़ाधड़ खोखली घोषणाएं करने लगी हेमंत सरकार,...

… और चुनाव आते ही धड़ाधड़ खोखली घोषणाएं करने लगी हेमंत सरकार, शिवराज चौहान ने…

Published on

spot_img

Shivraj Singh Chauhan targeted Hemant Sarkar: BJP प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि चुनाव अब नजदीक है और जिस गठबंधन की सरकार ने पांच साल में कुछ नहीं किया, अब चुनाव आते ही वह धड़ाधड़ खोखली घोषणाएं करते चले जा रहे हैं। हमने पूछा झारखंड की जनता को मिला क्या?

शिवराज रविवार काे प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि सैकड़ों वादे जो पूरे नहीं किए गए। पांच साल कोई नौकरी नहीं दी। पेपर लीक जैसी लगातार घटनाएं होती रही लेकिन अब चुनाव आ गए हैं, इसीलिए धड़ाधड़ घोषणाएं हो रही हैं। भर्तियां, सिपाही की भर्ती लेकिन ये भी नहीं देखा कि किस मौसम में भर्ती कर रहे हैं।

उन्हें पता था कि भर्तियां पूरी नहीं हो पाएगी। ये भर्ती कोई नौजवानों को रोजगार देने के लिए नहीं है, बल्कि वोट के लिए भर्ती का नाटक है। Physical Test भी पूरा नहीं हो पाएगा और इसलिए ऐसे मौसम में जो जानलेवा साबित हुआ 10-10 किलोमीटर दौडा रहे हैं।

शिवराज ने कहा कि अव्यवस्थाओं का आलम ये था कि ना पीने का पानी, न छांव का इंतजाम, बीमार हो तो ना इलाज की व्यवस्था और इसी में 16 नौजवानों की जिंदगियां चली गई। उन्हाेंने कहा कि ये हादसा नहीं, हत्या है। ये ऐसा अपराध है जिसके लिए जनता माफ नहीं कर सकती। मुख्यमंत्री और गठबंधन के दांव नहीं चलने वाले। लोग भयानक भ्रष्टाचार भूले नहीं है।

आज भी भ्रष्टाचार झारखंड को तबाह और बर्बाद कर रहा है। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है लेकिन BJP भी भ्रष्टाचार और बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, माता-बहनों का अपमान, अवैध घुसपैठ, बदल रही डेमोग्राफी इन सब मुद्दों को लेकर यात्रा के रूप में जनता के बीच में जाएगी।

शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 15 तारीख को झारखंड आ रहे हैं। झारखंड बनाया अटल ने, भाजपा ने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयत्न कर रही है। वे वंदे भारत ट्रेन की सौगात के साथ 01 लाख 13 हजार 195 गरीबों को प्रधानमंत्री आवास के लिए पहली किस्त भी उनके खाते में डालेंगे। इसके अलावा देश के बाकी राज्यों के गरीबों के खाते में भी प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के राशि डाली जाएगी।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह और प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

दिल्ली आतंकी घटना के बाद रांची पुलिस मुस्तैद, कांके-पिठोरिया में छापेमारी, डिक्की-बैग सब खुले

Raid in Kanke-Pithoria: दिल्ली में हुई आतंकी घटना के बाद रांची पुलिस ने कमर...

प्रेम प्रसंग हत्या केस में आरोपी बुधवा मुंडा बरी, सबूतों की कमी…

love affair murder case: प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या के 5 साल पुराने...

रांची में दिनदहाड़े लूट! बाइक सवार बदमाशों ने युवती से छीना मोबाइल

Loot In Ranchi: रांची के नेवरी इलाके में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवती...

हिमालय की चोटियों पर ‘तूफानी तालमेल’!, भारतीय सेना और वायुसेना ने किया महायुद्धाभ्यास

Indian Army and Air Force conducted military exercise: भारतीय सेना और वायुसेना ने अरुणाचल...

खबरें और भी हैं...

दिल्ली आतंकी घटना के बाद रांची पुलिस मुस्तैद, कांके-पिठोरिया में छापेमारी, डिक्की-बैग सब खुले

Raid in Kanke-Pithoria: दिल्ली में हुई आतंकी घटना के बाद रांची पुलिस ने कमर...

प्रेम प्रसंग हत्या केस में आरोपी बुधवा मुंडा बरी, सबूतों की कमी…

love affair murder case: प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या के 5 साल पुराने...

रांची में दिनदहाड़े लूट! बाइक सवार बदमाशों ने युवती से छीना मोबाइल

Loot In Ranchi: रांची के नेवरी इलाके में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवती...