Homeझारखंडटाटा स्टील में हुआ बोनस समझौता, स्टाफ के खाते में जाएंगे ₹400000...

टाटा स्टील में हुआ बोनस समझौता, स्टाफ के खाते में जाएंगे ₹400000 तक

Published on

spot_img
spot_img

Bonus Agreement Signed in Tata Steel : इस साल टाटा स्टील (Tata Steel) के कर्मचारियों की होगी बल्ले बल्ले। सोमवार टाटा स्टील में बोनस पर समझौता हो गया है। इस बार यहां के स्टाफ को ₹400000 तक का बोनस मिल सकता है।

पहले से तय फार्मूला के तहत कर्मचारियों को कंपनी के 11275.09 करोड़ रुपए के बदले 169.13 करोड़ रुपए, प्रोफिटेबिलिटी पर 49.0 करोड़ रुपए, प्रोडक्टिविटी पर 80 करोड़ रुपए और LTIFR पर 5.0 करोड़ रुपए मिले।

यह बोनस टाटा स्टील के देश भर में फैले 26479 कर्मचारियों में बंटेगा। बोनस की राशि का वितरण 13 सितंबर को किया जाएगा।

इस साल बोनस के मद में 303.13 करोड़ रुपए निश्चित हैं

जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील के MD टीवी नरेंद्रन और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू ने बोनस समझौता पर दस्तखत किए।

यह त्रिस्तरीय समझौता है, जिसमें जमशेदपुर के DLC राजेश प्रसाद (DLC Rajesh Prasad) भी मौजूद थे। इस साल बोनस के मद में 303.13 करोड़ रुपए निश्चित हैं।

ओल्ड सिरीज के कर्मचारियों का अधिकतम बोनस 4,09,462 रुपए होगा। न्यू सीरीज के कर्मचारियों को अधिकतम 1,13,515 रुपए और न्यूनतम 38,203 रुपए बोनस मिलेगा।

Latest articles

4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी कर्मदेव जेल भेजा गया

Rape Case: रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के मुरतो गांव में शुक्रवार को एक...

कोको गॉफ ने जीता फ्रेंच ओपन 2025 वूमेन्स सिंगल्स खिताब, सबालेंका को हराया

Jharkhand News: विश्व की नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने 7 जून को रोलां...

मिर्च पाउडर झोंककर धारदार हथियार से बेरहमी से की हत्या

Jharkhand News: खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत खटंगा गांव में शुक्रवार देर...

खबरें और भी हैं...

4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी कर्मदेव जेल भेजा गया

Rape Case: रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के मुरतो गांव में शुक्रवार को एक...

कोको गॉफ ने जीता फ्रेंच ओपन 2025 वूमेन्स सिंगल्स खिताब, सबालेंका को हराया

Jharkhand News: विश्व की नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने 7 जून को रोलां...