कोको गॉफ ने जीता फ्रेंच ओपन 2025 वूमेन्स सिंगल्स खिताब, सबालेंका को हराया

News Aroma
3 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: विश्व की नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने 7 जून को रोलां गैरां के फिलिप चैटरियर कोर्ट पर खेले गए फ्रेंच ओपन 2025 वूमेन्स सिंगल्स फाइनल में विश्व नंबर-1 आर्यना सबालेंका को 6-7 (5), 6-2, 6-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

यह कोको गॉफ का पहला फ्रेंच ओपन और दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। 2 घंटे 38 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में गॉफ ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की।

मैच का हाल, गॉफ की जबरदस्त वापसी

पहला सेट बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे की सर्विस चार-चार बार तोड़ी। सेट टाईब्रेकर में गया, जहां सबालेंका ने 7-5 से बाजी मारी। गॉफ ने दूसरे सेट में शानदार वापसी की, सबालेंका की गलतियों का फायदा उठाकर 6-2 से सेट जीता।

तीसरे सेट में सबालेंका थकान और 70 अनफोर्स्ड एरर्स के कारण कमजोर पड़ गईं, जिसका फायदा गॉफ ने उठाया और 6-4 से सेट और मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। गॉफ की रणनीति में उनकी तेजी, डिफेंस, और मानसिक स्थिरता ने अहम भूमिका निभाई।

गॉफ का दूसरा ग्रैंड स्लैम, सबालेंका का सपना अधूरा

21 वर्षीय कोको गॉफ ने 2023 में यूएस ओपन जीतने के बाद यह दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया। 2022 में वह फ्रेंच ओपन फाइनल में इगा स्वियातेक से हार गई थीं। इस जीत के साथ वह 2015 में सेरेना विलियम्स के बाद फ्रेंच ओपन जीतने वाली पहली अमेरिकी महिला बन गईं।

दूसरी ओर, 27 वर्षीय सबालेंका पहली बार फ्रेंच ओपन फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन वह अपने चौथे ग्रैंड स्लैम खिताब से चूक गईं। सबालेंका ने 2023 और 2024 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2024 में यूएस ओपन जीता है।

सेमीफाइनल में दोनों का शानदार प्रदर्शन

गॉफ ने सेमीफाइनल में फ्रांस की वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी लोई बोइसों को 6-1, 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

वहीं, सबालेंका ने चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक को 7-6, 4-6, 6-0 से मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था। दोनों खिलाड़ियों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड अब 6-5 हो गया है, जिसमें गॉफ आगे हैं।

Share This Article