Homeझारखंडआखिर ऐसा क्या हुआ कि जिगरी यार बना जान का दुश्मन, लाठी...

आखिर ऐसा क्या हुआ कि जिगरी यार बना जान का दुश्मन, लाठी से पीट-पीटकर लें ली जान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Dhanbad Murder Case : धनबाद जिले के झरिया में घनुआडीह थानांतर्गत मोहरीबांध के रहने वाले पंकज और अभिषेक (Pankaj and Abhishek) आपस में बहुत अच्छे दोस्त थे।

लेकिन इनकी दोस्ती में मानो कोई ग्रहण लग गया हो और दोस्ती दुश्मनी में बदलते देर ना लगी। जिसके बाद अपने दोस्त पर जान न्योछावर करने वाले अभिषेक ने पंकज की हत्या (Murder) कर दी।

अभिषेक को लेना था पुरानी रंजिश का बदला

मिली जानकारी के लिए अभिषेक पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए पंकज निषाद की हत्या करने को तैयार हो गया था। अभिषेक सिंह ने कुछ साथियों के साथ साजिश रची।

पंकज निषाद भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन कर अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में घात लगा कर बैठे अभिषेक सिंह और उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर पंकज निषाद को सड़क से घसीटते हुए चूना भट्ठा के पास ले गए।

अपने साथियों की मदद से अभिषेक ने लकड़ी से पीट-पीट कर पंकजको लहूलुहान कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मोहल्ले के लोग और परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में पंकज को एसएनएमएमसीएच ले गए। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले में घनुडीह ओपी प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि मृतक की बहन ने लिखित शिकायत दी है। मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एक को नामजद और अन्य को हत्या का आरोपी बनाया गया है। जांच पड़ताल जारी है।

spot_img

Latest articles

मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का तंज, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Congress Taunts Centre Over Renaming of MNREGA: प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार...

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

खबरें और भी हैं...