6 वंदेभारत ट्रेनों को PM मोदी ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिखाई हरी झंडी

मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास के लिए रेल कनेक्टिविटी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम झारखंड के सपनों को साकार करेंगे

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Modi flags off 6 Vande Bharat trains: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया।

मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास के लिए रेल कनेक्टिविटी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम झारखंड के सपनों को साकार करेंगे।

 झारखंड के सपनों को करेंगे सरकार

मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टाटानगर समेत अन्य स्टेशनों पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दिनों उन्होंने उत्तर और दक्षिण भारत को 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी थी।

आज 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। पीएम ने कहा कि अब देश की प्राथमिकताएं बदल गईं हैं। पूर्वी भारत के लिए रेल परियोजनाएं शुरू की जा रहीं हैं, जिससे पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना से लोग सशक्त होंगे। वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेनों के चलने से क्षेत्र का विकास होगा।

देवघर में पर्यटन का होगा और विकास

मोदी ने कहा कि बड़ी संख्या में सैलानी उत्तर प्रदेश के काशी आते हैं। वाराणसी और देवघर के वंदे भारत ट्रेन से जुड़ जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने आएंगे। इससे झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जमशेदपुर पहले से औद्योगिक शहर है। वहां औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

झारखंड के 50 स्टेशनों का होगा कायाकल्प

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्यों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। झारखंड के 50 स्टेशनों के कायाकल्प की योजना पर काम चल रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री आ‍वास योजना के झारखंड के हजारों लाभुकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा कि लोगों के पास अपना पक्का मकान हो गया है, जिसमें पानी से लेकर गैस तक की सुविधा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के पास जब अपना पक्का मकान हो जाता है, तो उसका आत्मविश्वास और आत्मसम्मान बढ़ जाता है।

PM मोदी ने कहा कि वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने के बाद देश की प्राथमिकताओं में बदलाव आया है। आदिवासी, दलित, शोषित, वंचित, पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए हमारी सरकार ने योजनाएं बनाई। इससे उनका विकास हुआ। इसके लिए अब और तेजी से कम हो रहा है।

 

Share This Article