कौन बनेगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री, ‘AAP’ नेताओं ने की मीटिंग

इसके लिए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मीटिंग सोमवार को हो रही है। बताया जाता है कि CM पद की रेस में कई नाम हैं

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

AAP leaders held a Meeting : अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के स्टीफन की घोषणा के बाद दिल्ली का नया मुख्यमंत्री जल्द तय किया जाएगा।

इसके लिए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मीटिंग सोमवार को हो रही है। बताया जाता है कि CM पद की रेस में कई नाम हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने पहुंचे।

राघव चड्ढा भी नजर आए। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में अगले मुख्यमंत्री को लेकर भी चर्चा हुई है। बैठक सिविल लाइंस इलाका स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर हुई।

सुनीता केजरीवाल और दिल्ली सरकार में मंत्रियों आतिशी एवं गोपाल राय के नाम संभावित मुख्यमंत्री के रूप में चर्चा में हैं।

केजरीवाल भ्रष्टाचार की पाठशाला के प्रिंसिपल हैं

दूसरी और BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी (Pradeep Bhandari) ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को एहसास हो गया है कि दिल्ली की जनता उन्हें एक भ्रष्ट व्यक्ति के रूप में देखती है।

वह भारतीय राजनीति में एक वाइल्ड कार्ड थे, लेकिन आज वह भ्रष्टाचार का कार्ड बन चुके हैं। जब वह जेल में थे, तो उन्हें फीडबैक मिला कि दिल्ली की जनता उनसे सवाल कर रही है।

उन्हें अपनी पार्टी पर भरोसा नहीं है, इसलिए वह दिल्ली में एक अस्थायी CM थोपने जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल समझ गए हैं कि राहुल गांधी उनके खिलाफ हैं। केजरीवाल भ्रष्टाचार (Corruption) की पाठशाला के प्रिंसिपल हैं।

Share This Article