घात लगाए बैठे थे 10 दरिंदे, स्कूल से लौट रही आदिवासी छात्रा के साथ गैंगरेप

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gang raped a tribal girl returning from school: खूंटी के मुरहू थानांतर्गत रांची-चाईबासा NH-75 के किनारे एदेलटोला के पास बुधवार की दोपहर स्कूल से घर लौट रही नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ पांच दरिंदों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

मिली जानकारी के अनुसार 10 दरिंदे पहले से ही घात लगाए बैठे थे और छात्रा के पहुंचते ही उसे उठाकर जबरन सड़क के किनारे झाड़ियों में उठाकर ले गए। जहां पांच दरिंदों ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया वहीं अन्य पांच वहीं खड़े रहकर तमाशा देखते रहे।

दुष्कर्म के दौरान बेहोश हो गई थी मासूम

इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के दौरान वह बेहोश हो गई थी और जब होश आया तो खुद को नग्न पाया। फिर किसी तरह वह घर पहुंची और माता-पिता को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों के साथ पीड़िता थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराई।

जानकारी मिलते ही मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए SDPO वरुण रजक और थाना प्रभारी नॉवल गॉडविन केरकेट्टा की अगुवाई में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने लोगों से घटना में संलिप्त युवकों की पहचान करने में सहयोग की अपील की।

Share This Article