अरविंद केजरीवाल के लिए आम आदमी पार्टी ने सरकार से की नए आवास की मांग, कहा..

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Arvind Kejriwal Demanded a New Government House: शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के लिए नए सरकारी घर की मांग की है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद वह अब CM हाउस में नहीं रहेंगे। पार्टी ने कहा है कि राष्ट्रीय दल के मुखिया होने के नाते उनका यह हक है।

पार्टी नेता राघव चड्ढा ने एक Press Conference करके यह मांग उठाई। उन्होंने कहा कि देश में जितनी भी राष्ट्रीय पार्टी उनको केंद्र सरकार की तरफ से दो साधन मिलते हैं।

राघव चड्ढा ने कहा…

पहले उन्हें देश की राजधानी दिल्ली में एक कार्यालय की जगह दी जाती है दूसरा उसे राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष या राष्ट्रीय संयोजक को सरकारी आवास मुहैया कराया जाता है।

चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस बसपा और भाजपा समेत अन्य राष्ट्रीय दलों के सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष को सरकारी आवास मिले हुए हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अभी तक आवास नहीं मिला है।

केंद्रीय शहरी आवास विकास मंत्रालय को पत्र भी लिखा जा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या सरकारी आवास मिलने तक पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिविल लाइन की आवास में ही रहेंगे तो राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने कहा कि नहीं वह जल्द ही बतौर मुख्यमंत्री मिलने वाली सभी सुविधाएं त्याग देंगे।

Share This Article