झारखंड में बहाल हुई इंटरनेट सेवा, सुबह 5 बजे से ही बंद हो गई थी इंटरनेट

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Internet service restored in Jharkhand: झारखंड में आज 21 सितंबर की सुबह से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। जिसके बाद अब इंटरनेट सेवा बहाल हो गई है।

बताते चलें झारखंड स्टेट सर्विस कमीशन (JSSC) की ओर से आयोजित JSSC CGL परीक्षा की वजह से सुबह 5 बजे से इंटरनेट सेवा ठप थी। जिसके बाद करीब पौने दो बजे के बाद राज्यभर में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई।

सुबह 5 बजे से ही बंद हो गई थी इंटरनेट सेवा

JSSC CGL की परीक्षा में कदाचार रोकने के उद्देश्य से झरखंड सरकार के गृह विभाग ने शनिवार (21 सितंबर) को सुबह 8 बजे से 1:30 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रखने के निर्देश दिए थे।

लेकिन, इंटरनेट सेवा सुबह 5 बजे से ही बंद कर दी गई थी। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Share This Article