BJP की परिवर्तन यात्रा के बदले अब JMM निकालेगा मंईयां सम्मान यात्रा, कल्पना करेंगी नेतृत्व

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM will take out Mainiyan Samman Yatra : विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा ने परिवर्तन यात्रा (Pariwaratan Yatra) शुरू कर दी है। इसकी काट के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मंईया सम्मान यात्रा निकालने का फैसला किया है।

इसका नेतृत्व Kalpana Soren  करेंगी। कार्यक्रम के तहत झामुमो महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सभी विधानसभा में जाकर मंईयां सम्मान यात्रा निकालेंगी। अगले सप्ताह से इस यात्रा की शुरुआत हो सकती है।

यह जानकारी सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने पत्रकारों को दी। वह रांची के सोहराय भवन में आयोजित झामुमो कोल्हान प्रमंडल व पलामू प्रमंडल के जिला पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुंची थीं।

मठ में कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए कहा- झारखंड की वीर और क्रांतिकारी माटी में भाजपा के राजनीतिक गिद्ध मंडराने लगे हैं।

हमें मिलकर भाजपा के दुष्प्रचार का करारा जवाब देना है। भाजपा के झूठ, फरेब और समाज को तोड़नेवाले षड्यंत्र का मुंहतोड़ जवाब देना है।

CM ने कहा कि साढ़े चार वर्ष में अबुआ सरकार ने भाजपा के हर षड्यंत्र का जवाब देते हुए, एजेंसियों से लड़ते हुए, हर वर्ग को अनेकों लोक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा है।

पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय (Vinod Pandey) ने बताया कि बैठक में पार्टी के कार्यक्रम तय किये जा रहे हैं। राय ली जा रही है। कार्यक्रम का नाम क्या होगा, कहां तक होगा, इस पर राय ली गयी है। अच्छे सुझाव आए हैं। जल्द ही राज्य के 24 जिलों और 81 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का कार्यक्रम शुरू होगा।

Share This Article