झारखंड में 5 DSP का तबादला, पहले हुए सात का आदेश रद्द

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

DSPs transferred in Jharkhand: झारखंड सरकार ने मंगलवार को पांच DSP का तबादला किया है। पांच दिन पहले सात DSP के तबादले को लेकर जारी आदेश को रद्द कर दिया गया है।

इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी कर दी है। सुनील कुमार रजवार को ATS, अरविंद कुमार को चांडिल, नौशाद आलम को विधि-व्यवस्था धनबाद, पुरुषोत्तम कुमार को बाघमारा और अनुज उरांव को सिल्ली DSP बनाया गया है।

इनके अलावा विनोद खानी, शकील आबिद शम्स, नीरज, जयगोविंद प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार, जयश्री कुजूर और नवीन कुमार सिंह के ट्रांसफर आदेश को रद्द किया गया है।

Share This Article