बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में क्राइम ब्रांच ने और पांच आरोपियों को दबोचा

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले (Baba Siddiqui Murder Case) में मुंबई की Crime branch ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में अब तक Mumbai Police की क्राइम ब्रांच ने कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस के अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई के बांद्रा में पिछले सप्ताह हत्या कर दी गयी थी।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को पनवेल और कर्जत से भी पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार इनमें से एक बिश्नोई गैंग से संपर्क रखने वाला आरोपी है। इन आरोपियों पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है।

बाबा सिद्दीकी फायरिंग केस में नितिन सप्रे और राम कनौजिया मुख्य आरोपी हैं। इनके अधीन अन्य तीन लोग काम कर रहे थे।

यह लोग शूटरों को फाइनेंस और लॉजिस्टिक्स के साथ-साथ हथियार मुहैया कराते हैं। अगस्त के मध्य में कर्जत में दो शूटर धर्मराज और शिवकुमार भी इन लोगों के साथ रहे थे।

नितिन के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वे जीशान अख्तर से जुड़े हो सकते हैं, जो फिलहाल फरार है। पुलिस जांच कर रही है कि मुंबई शहर में उनका स्थानीय संपर्क किससे है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वे सुभम लोनकर के संपर्क में हो सकते हैं।

बाबा सिद्दीकी की हत्या में इस्तेमाल किए गए तीन हथियार उत्तर भारत से सप्लाई किए गए थे। यह हथियार सितंबर के मध्य में उन्हें सौंपे गए थे।

नितिन सप्रे और राम कनौजिया हिस्ट्रीशीटर हैं। नितिन के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट (Murder and Arms Act) सहित तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे फिलहाल यह कहने की स्थिति में नहीं हैं कि यह आरोपी सीधे तौर पर बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं या नहीं।

Share This Article