पुलिस ने डोडा तस्करी के दो तस्करों को पकड़ा, 1.5 लाख नकद समेत बाइक जब्त

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले की टेबो थाना पुलिस ने डोडा तस्करी पर शिकंजा कसते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से 1.5 लाख रुपये नकद, मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और एक बैग बरामद किया है।

कौन हैं गिरफ्तार तस्कर?

गिरफ्तार तस्करों की पहचान सराईकेला-खरसावां जिले के कुचई थाना अंतर्गत जोम्बरों गांव निवासी जोहन पूर्ती और मार्टीन सोय के रूप में हुई है। दोनों पहले भी डोडा तस्करी के मामलों में पकड़े जा चुके हैं।

चेकिंग के दौरान पकड़े गए

बुधवार को टेबो थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चाईबासा-खूंटी मुख्य सड़क पर थाना मुख्य गेट के सामने पुलिस ने बंदगांव की ओर आ रही एक बाइक को रोका।

तलाशी में बाइक सवार युवकों के पास 1.5 लाख रुपये नकद मिले। पूछताछ पर उन्होंने कबूल किया कि यह रकम डोडा खरीदने के लिए व्यापारी से ली गई है।

NDPS के तहत केस, जांच जारी

पुलिस ने दोनों के खिलाफ टेबो थाना में NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। विक्रांत मुंडा ने कहा कि दोनों के खिलाफ पहले भी डोडा की खरीद-बिक्री और परिवहन से जुड़े मामले दर्ज हैं।

पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार से और कौन-कौन जुड़े हुए हैं।

Share This Article