दिल्ली की महिला को गोल्डी बराड़ के नाम पर 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के लिए आया फोन

दिल्ली की महिला से गोल्डी बराड़ के नाम पर 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई, पति को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने सनसनी फैला दी।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक महिला को कथित तौर पर कनाडा में रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर फोन कर 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अब तक मांगी गई रंगदारी की यह सबसे बड़ी रकम है। दिल्ली पुलिस ने बताया, सिविल लाइंस क्षेत्र में अपनी पुश्तैनी संपत्ति के साथ रहने वाली 50 वर्षीय महिला के मोबाइल पर 7 सितंबर की रात करीब 10:44 बजे एक अनजान विदेशी नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई। फोन उठाने पर कॉलर ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताया. उसने दावा किया कि उसके पास महिला के बारे में पूरी जानकारी है। इसके बाद आरोपी ने सीधे 200 करोड़ रुपये की मांग कर डाली। पैसे न देने की स्थिति में उसने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी।

Share This Article