जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में गश्त के दौरान गोली चलने से वीडीजी सदस्य घायल

उधमपुर के मजालता इलाके में गश्त के दौरान वीडीजी सदस्य परषोत्तम लाल की बंदूक अचानक चल गई। पेट में गोली लगने से घायल हुए, अस्पताल में हालत स्थिर है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मजालता इलाके में गश्त के दौरान गलती से बंदूक चल जाने के कारण गोली लगने से ग्राम रक्षा समूह (वीडीजी) का एक सदस्य घायल हो गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, वीडीजी सदस्य परषोत्तम लाल अपने पैतृक गांव चोरे पंजियां की सुरक्षा के लिए तैनात रात्रि गश्ती दल का हिस्सा थे। बताया जाता है कि इसी दौरान उनकी बंदूक कथित तौर पर अचानक चल गई, जिससे उनके पेट में गोली लग गई।

उन्होंने बताया कि परषोत्तम लाल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। यह घटना मजालता के जंगलों में गश्त और इलाके में वर्चस्व कायम करने के लिए अभियान तेज किए जाने के बीच हुई है। पिछले कुछ दिनों से ब्रेटल-खुब्बन और आसपास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने जंगल वाले इलाकों में तलाशी और निगरानी बढ़ा दी है। अभी तक संदिग्ध लोगों का कोई सुराग नहीं मिला है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।