निवेश पर मोटा मुनाफा देने का झांसा दे कर 15.83 लाख रु की ठगी, दो गिरफ्तार

दिल्ली में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 15.83 लाख रुपये की कथित ठगी के मामले में पुलिस ने गाजियाबाद निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने निवेश करने पर मोटा मुनाफा देने के नाम पर उत्तर पूर्वी दिल्ली के एक शख्स से 15.83 लाख रुपये की कथित तौर पर ठगी करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राहुल अलवाल के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी अंकित कुमार (30) और हिमांशु कुमार (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Share This Article