500 रुपये चुराने के संदेह में कन्या भोज में आईं बच्चियों को बंधक बनाकर पीटा, मामला दर्ज

इंदौर में कन्या भोज के लिए बुलाई गईं सात बच्चियों को 500 रुपये की चोरी के संदेह में बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगा है। सेवानिवृत्त शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इंदौर (मध्यप्रदेश): इंदौर में कन्या भोज के लिए घर बुलाई गईं बच्चियों को 500 रुपये की चोरी के संदेह में बंधक बनाकर मारपीट के आरोप में एक सेवानिवृत्त शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिका अनीता ने नवरात्रि पर कन्या भोज के लिए मंगलवार को आठ से 11 वर्ष की उम्र वाली सात बच्चियों को अपने घर बुलाया था।

उन्होंने बताया कि एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कन्याभोज के दौरान 500 रुपये का लिफाफा गायब होने के बाद चोरी की शंका में बच्चियों के साथ मारपीट की गई और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। दंडोतिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 127 (बंधक बनाना) और धारा 115 (मारपीट) के तहत मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया, ‘‘सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल के आस-पास के स्वतंत्र गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कानूनी कदम उठाए जाएंगे।’’ चोरी की शंका में बच्चियों के कथित रूप से कपड़े उतारे जाने की खबरों पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने कहा कि इस तरह की कोई भी बात प्राथमिकी में दर्ज नहीं है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।