नोएडा में पुराने नोट बदलने के नाम पर महिला से 41.45 लाख रुपये की ठगी

नोएडा में पुराने नोटों के बदले नए नोट देने का झांसा देकर महिला से 41.45 लाख रुपये ठग लिए गए। वहीं, 87 वर्षीय बुजुर्ग के खाते से 6.41 लाख रुपये निकाले गए।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नोएडा: नोएडा में साइबर अपराधियों ने चलन से हटाए जा चुके पुराने नोट के बदले नए नोट देने का झांसा देकर एक महिला से 41.45 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) प्रीति यादव ने बुधवार को बताया कि सेक्टर 26 निवासी अनुराधा छेत्री ने शिकायत दर्ज कराई है कि फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर साइबर अपराधियों ने उन्हें पुराने नोट के बदले नए नोट देने का भरोसा दिलाया।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने नोट बदलने के लिए जीएसटी के नाम पर उनसे अलग-अलग किस्तों में कुल 41 लाख 45 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद आरोपियों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य मामले में 87 वर्षीय सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी के बैंक खाते से छह लाख 41 हजार रुपये निकाल लिए गए।
यादव ने बताया कि दूसरे मामले में रवि आनंद सक्सेना ने शिकायत दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक में उनके खाते से उनकी अनुमति के बिना छह लाख 41 हजार रुपये कथित तौर पर धोखाधड़ी से ट्रांसफर कर लिए। सक्सेना (87) भारतीय रेलवे में मुख्य अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हैं। वह नोएडा के सेक्टर 168 स्थित एक सोसाइटी में रहते हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।